घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रोडवेज के समीप डाक बंगला रोड पर बीमारी से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के नयी आबादी मोहल्ला स्थित डाक बांगला रोड निवासी 35 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब पत्नी ने खाना देने के लिए कमरे में गई तो अंदर का नाजरा देखा दंग रह गयी। शोर—गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.jpg)






