Jaunpur News: सीएम युवा उद्यमी विकास योजना एवं पीएम सूर्याघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीएम युवा उद्यमी विकास योजना एवं पीएम सूर्याघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना और पीएम सूर्याघर योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों से सीएम युवा उद्यमी विकास योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन, ऋण वितरण और स्वीकृति की जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने 20 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा कैंप में अधिक से अधिक आवेदन कराने तथा ऋण वितरण की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी आवेदन में अपूर्ण दस्तावेज लगे हैं, आवेदनकर्ता से संपर्क करते हुए आवेदन पूर्ण कराएं, अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना किया जाए। साथ ही उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा आवेदन बढ़ाने तथा अपेक्षित प्रगति के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!