Jaunpur News: जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल विहीन संपादित कराए जाने के उद्देश्य से किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्रतापगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था तथा केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नकल की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी लिए जाने के निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर तमाम संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में परीक्षा को सकुशल संपादित कराने जाने हेतु लगाये गये समस्त जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के साथ ही सौपे गये दायित्वों का निर्वहन किया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!