Jaunpur News: धन्नेपुर चौराहा जाम करने पर कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना पुलिस नें रविवार सुबह मीरपुर में हुई मारपीट की घटना के बाद धन्नेपुर चौराहा पर जाम लगाने में कुछ अज्ञात आसमाजिक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित करने का प्रयास कर रहीं है। रविवार सुबह मीरपुर मोहल्ला में मारपीट की घटना के बाद घायलों के स्वजनो द्वारा आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही थी। उपनिरीक्षक राम भरोस राम ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया कि इस दौरान कुछ असामाजिक अराजक तत्व वहाँ इकट्ठा हो गये। उग्रतापूर्वक धन्नेपुर चौराहे पर विधि विरुद्ध एकत्रित होकर जाम लगा दिया गया जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। कानून एवं शांति व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण एम्बुलेंस में मरीजों का जीवन संकटापन्न हो गया। मुकदमा की विवेचना निरीक्षक अमित सिंह कर रहे हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!