Jaunpur News: मछलीशहर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मछलीशहर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं

129 मामलों में मात्र 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

विपिन मौर्य

मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी ने शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निस्तारित किया और अवशेष को सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इस दौरान ग्राम घिसुआ की दुलारी देवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसके पति जीवित हैं और गांव में एक ही नाम के दो व्यक्ति होने के कारण उन्हें मृतक दिखाकर वरासत दूसरे के नाम कर दी गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि शीघ्र अति शीघ्र जांचकर त्रुटि का निस्तारण करते अवगत करायें।

Jaunpur News: मछलीशहर सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं


वहीं ग्राम गडवादोदक निवासिनी फातमा बेगम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से नये राशन कार्ड बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पात्रता की जांच करते हुए राशन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।

चकघसीटा के त्रिभुवन ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बेदखली के आदेश के बावजूद अभी तक तालाब खाते की भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिकायत का शीघ्र निस्तारण कर अवगत करायें।

घिसुआं निवासी रेखा ने वरासत दर्ज न किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को शीघ्र वरासत दर्ज करने के निर्देश दिये। उनके समक्ष कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर मौके पर 4 का त्वरित निस्तारण करते हुये शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिया।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण किया। न्यायालय उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। दाखिल दफ्तर हेतु लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष हैं, उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय। इस दौरान अभिलेखों के रख—रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुये जानकारी लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष मछलीशहर के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में शौचालय बनवाने हेतु और साफ-सफाई हेतु अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही परिसर में बने पिंक शौचालय को क्रियाशील करने और एक नवीन शौचालय बनवाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्ध फरियादी विद्यावती द्वारा पेंशन हेतु अनुरोध किया जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल पेंशन हेतु पात्रता की जॉचकर अग्रेतर कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य वृद्धजन में कम्बल भी वितरित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, उपनिदेशक कृषि, डीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओपी श्रीवास्तव सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!