जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गौशाला से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने सभी विकास खण्ड अधिकारियों से गो-आश्रय स्थलों में बरसीम, हरा चारा आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भूसा खरीद हेतु तैयारी पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। गौशाला में नेपियर बुवाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में गायों को नियमित नहलाया जाए तथा उनकी नियमित जांच भी की जाए, गो आश्रय स्थलों में गंदगी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। गोवंशों के टीकाकरण के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jaunpur News: डीएम ने की गौशाला से सम्बन्धित बैठक
फ़रवरी 20, 2026
follow us
.jpg)







