जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि उ०प्र० माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में जनपद के 50 माटी कला के कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व 3 पगमिल का वितरण हुआ। साथ ही एक दिवसीय माटीकला जागरूकता का आयोजना जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर के परिसर में हुआ। सभी अतिथियों को बुकें एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजीत प्रजापति ने विद्युत चालित चाक का निःशुल्क वितरण कराया। साथ ही कार्यालय परिसर में 200 से अधिक प्रतिभागियां द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित एवं सभी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। वहीं डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। अतिथियों ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र व राज्य सरकार निचले पायदान के परम्परागत कारीगरों के लिये तत्पर है। कई लाभ प्रद योजनाएं विभागों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं जिनका लाभ सभी को मिल रहा है, उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी वाराणसी मण्डल यू0पी0 सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर, ब्लाक प्रमुख सुइथाकला डा. उमेश चन्द्र तिवारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कार्यालय के सभी स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
.jpg)







