Jaunpur News: कुटीर पीजी कालेज चक्के में अन्तर महाविद्यालययी क्रास कंट्री प्रतियोगिता आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us


पुरूष वर्ग में टीडीपीजी कालेज एवं महिला वर्ग में श्री गणेश राय पीजी कालेज प्रथम

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कुटीर पीजी कालेज चक्के में पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालययी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता मथुरापुर से थानागद्दी तक पुरुष एवं महिला वर्ग को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

दौड़ प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय में हुआ जहां महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजयेन्द्र दुबे ने प्रतियोगिता में भाग लिये प्रतिभागियों से कहा कि खेल से हमारा समाज व्यवस्थित हो सकता है। समाज कि सभी समस्याओं का समाधान खेल से हल हो सकता है। प्रतियोगिता में आए सभी पर्यवेक्षक, टीम मैनेजर एवं सभी शिक्षकों कर्मचारी तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पाण्डेय ने किया। 

आयोजन सचिव डॉ पूनम सिंह ने समस्त आगतजनों का स्वागत किया। पुरुष वर्ग में टी.डी. पीजी कॉलेज प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी प्रथम, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रबंधक, प्राचार्य तथा आयोजन सचिव ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय नारायण सिंह ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!