चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिवधाम बेलवाई के पावन प्रांगण में श्री हरिशंकर हार्ट केयर के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जहां समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत करते हुए डॉ. राहुल गुप्ता ने कुल 209 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया। इस पुनीत कार्य से क्षेत्रवासियों को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ जिसमें अगल—बगल के गांव के भी मरीज की उपस्थिति रही। ऐसे सेवा कार्य न केवल समाज को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
इस पुनीत कार्य में डॉ राहुल गुप्ता, पिता सुखलाल गुप्ता, रोहित गुप्ता, लाइव केयर पैथोलॉजी, दीप पैथोलॉजी, आकांक्षा पैथोलॉजी का सेवा समर्पण रहा। कैम्प की सफलता में अमित दूबे, दिलीप मोदनवाल पूर्व प्रधान, विनोद तिवारी, प्रशांत मिश्रा का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर उमेश दूबे, नैपाल चंद्र जायसवाल, लालचंद्र जायसवाल, अमरेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







