Jaunpur News: सड़क सुरक्षा माह समाप्त, डीएम-एसपी ने कई जिम्मेदारों को किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सड़क सुरक्षा माह समाप्त, डीएम-एसपी ने कई जिम्मेदारों को किया सम्मानित

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन 1 से 31 जनवरी तक किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के समापन समारोह पर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस मौके पर सहायक प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, एनसीसी कैडेटों, पुलिस जवानों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।

जनपद में सड़क सुरक्षा के दौरान घायल व्यक्तियों को मदद पहुंचाने वाले 3 राह—वीरों (मो. राशिद, अनिल कुमार, घनश्याम) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त के साथ माध्यमिक एवं महाविद्यालय के जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही कई स्कूलों के बच्चों को यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि सभी बच्चे सड़क सुरक्षा के नियमों को मन में आत्मसात कर लें और उसके पालन करने के लिए अपने प्रत्येक दिन के कार्य का हिस्सा बना लें।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाने के दौरान स्पीड पर नियंत्रण रखें। शराब पीकर वाहन न चलायें। जो जीवन मिला है, यह अनमोल है। इस तरह की दुर्घटना में मृत्यु होना पीड़ादायक होती है। यदि कोई घायल मिलता है तो उसे बिना डरे नजदीकी अस्पताल ले जाय। ऐसे लोगों को सम्मानित करने का प्राविधान भी है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें आमजन, छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक के मध्य जनपद में विभिन्न कार्यक्रम चलाये गये। इसमें 15 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित 6 कार्यशाला, बस/ट्रक/रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाना, हेलमेट, सीटबेल्ट, नशे की हालत में वाहन न चलाया जाना, कोहरे में वाहन चलाने हेतु बचाव हेतु जागरूक किया गया, राह-वीर एवं कैशलेश योजना का प्रचार-प्रसार एवं जनपद के विभिन्न मार्गों पर कुल 250 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेफ्लेक्टर लगाये गये। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

इस अवसर पर सी0ओ0 ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0 लो0नि0वि0 राजेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह, सी0ओ0 सदर देवेश सिंह, आर0आई0 पुलिस लाइन दीनदयाल दीक्षित, चिकित्साधिकारी अरूण यादव, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक यादव, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, एन0आई0सी0 से सलीम, एन0सी0सी0 98 यू0पी0 बटालियन से सूबेदार, मेजर कृष्णपाल सिंह, एन0सी0सी0 96 यू0पी0 बटालियन से विभूति जी, विक्रम सिंह, उदयराज सिंह सति यातायात एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!