Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल चौकीदार की उपचार के दौरान हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रूधौली बाजार में 4 दिन पूर्व हुए बाइक हादसे में घायल चौकीदार की बीती रात वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रूधौली गांव निवासी 60 वर्षीय जयराज प्रजापति सरपतहा थाना पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह साइकिल पर दूध लेने रूधौली बाजार गए थे तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और वाराणसी अस्पताल में भर्ती थे।

मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। मृतक 4 बेटियों और एक बेटे अभिमन्यु के पिता थे। सबसे छोटी बेटी मनीषा समेत बेटे के विवाह की जिम्मेदारी अभी उनके कंधों पर थी। अचानक मौत से परिवार टूट गया। पत्नी श्यामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।



 ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!