अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० के नेतृत्व में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, डा० मुदित चौहान द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी) के अन्तर्गत आपातकालीन उपचार का मॉक ड्रील कराया गया। एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस के अंतर्गत कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी०) को रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट (आरटीए) से घायल मरीज के त्वरित एवं प्रभावी उपचार हेतु एक व्यावहारिक मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस मॉक ड्रिल में दुर्घटना स्थल का वास्तविक परिदृश्य तैयार कर आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली समस्त चिकित्सकीय एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम घटनास्थल की सुरक्षा, मरीज की प्राथमिक जांच (एयरवे, ब्रीदिंग, सर्कुलेशन), रक्तस्राव नियंत्रण, स्पाइन इम्मोबिलाइजेशन, ऑक्सीजन सपोर्ट, वेनस एक्सेस स्थापित करना, आवश्यकतानुसार एएलएस प्रोटोकॉल के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं का प्रयोग किया गया। इसके पश्चात मरीज को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक त्वरित परिवहन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मरीज को अस्पताल पहुँचाने तक निरंतर वाइटल मॉनिटरिंग, ईसीजी मॉनिटरिंग, ऑक्सीजन सैचुरेशन एवं ब्लड प्रेशर की निगरानी करते हुए आपातकालीन उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से समझाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए०जाफरी, प्रो० उमेश सरोज, डा० विनोद कुमार, डा० ले०कर्नल सी०बी०एस० पटेल, डा० अरविन्द पटेल, डा० जितेन्द्र कुमार, डा० आदर्श यादव, डा० चन्द्रभान, डा० अनुज सिंह, डा० नवीन सिंह, डा० पूजा पाठक, डा० अनिल कुमार सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
.jpg)







