शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को श्री राम जानकी मंदिर परिसर में गरीबों असहायों एवं अन्य ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरण किया। इस दौरान पत्रकारों को भी ट्रस्ट ने अंगवस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट करीब 150 लोगों को कंबल दिया। श्री राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार की अपराहन आयोजित कंबल वितरण समारोह में रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ. आरके पटेल के हाथों 150 कंबल वितरित कराकर पुनीत काम करने का काम किया है।
विधायक डॉ. आरके पटेल ने कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में ठिठुरते लोगों को ट्रस्ट ने कंबल वितरित कर पुनीत कार्य किया है। यही कार्य लोगों को याद रहेगा और ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी को ईश्वर से दुआएं भी करेगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया कि ऐसे पुनीत कार्यों में हमारा सहयोग लिया गया। कंबल वितरण समारोह के दौरान पत्रकार पिंटू जायसवाल, मुकेश मोदनवाल, शमीम अहमद, बृजराज चौरसिया, राजेश पांडेय समेत अन्य पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री राम जानकी मंदिर एवं रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, विनोद निगम कोषाध्यक्ष, रमाशंकर चौरसिया महामंत्री, अनिल कुमार गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, मनोज चौरसिया उपाध्यक्ष, विनोद जायसवाल, डॉ. परमजीत सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, नितेश सेठ, मोहनलाल चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राकेश पटेल जिला पंचायत सदस्य, रमेश निगम, नागेश निगम रामलीला अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव समेत भारी संख्या में गरीब महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया।
.jpg)






