Jaunpur News: धर्म के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति: प्रिया सरोज

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: धर्म के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति: प्रिया सरोज
  • कर्ज लेकर घी पिला रही है सरकार: तूफानी सरोज

आशीष मौर्य

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज ने किया। ग्रामवासियों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की रीढ़ साबित होगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास, मनरेगा सहित अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मनुवादी सोच के लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं। यह कैसा अमृतकाल है जहां लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। सविधान की ही देन है कि आज हम लोगों के साथ इस गांव की प्रधान सरोजा पाल बैठी हैं। भाजपा तो केवल धर्म के नाम की राजनीति कर रही है।

वहीं विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा ग्रामीणों को अब ब्लॉक और तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से सचिवालय का सदुपयोग करने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुये भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पिलाने का कार्य कर रही है। अपराध चरम सीमा पर है।

इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, रमेश यादव, अर्जुन पाल, किशन मोदनवाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रधान सरोजा पाल ने किया। अध्यक्षता रत्नाकर दुबे व संचालन ओम प्रकाश प्रजापति ने किया।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!