शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। दुर्गा सिटी हास्पिटल द्वारा मुरादगंज तिराहा पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां बिना हेलमेट के वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया। उक्त आयोजन में कुल 100 हेलमेट का वितरण किया गया।
उक्त के साथ जन सामान्य को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर सी0ओ0 ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक यादव, ट्रैफिक निरीक्षक सुशील मिश्रा, प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, निषाद पार्टी के नगर आशीष निषाद के साथ यातायात विभाग के समस्त कर्मचारी एवं परिवहन विभाग से समस्त प्रवर्तन कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे। अन्त में डा. आलोक यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)






