Jaunpur News: तबादले पर एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: तबादले पर एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई

महराजगंज, जौनपुर। विकास खण्ड महराजगंज सभागार में बुधवार को सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संजय श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने की।

खण्ड विकास अधिकारी ने श्री श्रीवास्तव को कर्मनिष्ठ, सरल एवं सहज अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे, ग्राम विकास अधिकारी सतेंद्र यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह एवं एडीओ एजी अनिल कुमार ने उन्हें कुशल संगठनकर्ता और उत्कृष्ट प्रशासक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर ज्योति सिंह, शेष नारायण मौर्य, निखिलेश यादव, सतीश कांत मौर्य, रेहान अहमद, संतलाल, महेन्द्र, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मंजू बॉथम, संतोष कुमार, ध्रुव प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!