Jaunpur News: अमित और मंकू की जोड़ी ने मछलीशहर चैम्पियनशिप 2026 कैरम टूर्नामेंट किया अपने नाम

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अमित और मंकू की जोड़ी ने मछलीशहर चैम्पियनशिप 2026 कैरम टूर्नामेंट किया अपने नाम
  • कैरम टूर्नामेंट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने किया प्रतिभाग

शोहरत अली

मछ्लीशहर, जौनपुर। मछलीशहर चैंपियनशिप 2026 कैरम टूर्नामेंट में काटे की टक्कर देकर अमित गुप्ता व मंकू अग्रहरि की जोड़ी ने मारी बाजी। स्थानीय नगर के बादशाहपुर चौराहे पर स्थित लालू सभासद प्रतिनिधि के आवास पर पिछले 4 दिनों से चल रहे चैंपियनशिप 2026 कैरम टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें द्वितीय स्थान अकिल–फजल व तृतीय स्थान पर शाहिद–मिंटू रहे।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 3000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000 तथा तृतीय पुरस्कर के साथ-साथ समाज सेवी वहीदुल हक़ उर्फ गुड्डू कुरैशी (नज़र बैग) की तरफ से सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व पिट्ठू बैग के साथ दिया गया। साथ में कमेटी के लोगों को बैग देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भाजपा नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कैरम खेलने से एकाग्रता, हाथ-आँख और दिमाग़ का तालमेल, धैर्य और रणनीतिक सोच बढ़ती है; यह तनाव कम करता है, सामाजिक मेलजोल बढ़ाता है और मनोरंजन का एक अच्छा ज़रिया है, जिससे मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को लाभ होता है, साथ ही यह गणित और भौतिकी के सिद्धांतों को समझने में भी मदद करता है।

डॉ. अनस ने कहा कि यह एक ऐसा खेल है जो परिवार और दोस्तों के साथ मज़े करते हुए रिश्तों को मजबूत करता है और कम जगह में भी खेला जा सकता है। बतातें चले कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आफताब कुरैशी, शीबू कुरैशी, डॉ. अनस, नेहाल अंसारी, नौशी अंसारी, शेरा, फ़राज़ सभासद, लालू सभासद प्रतिनिधि, फरीद सभासद प्रतिनिधि, कृपाशंकर, प्रमित गुप्ता एडवोकेट, मंकू, रिंकू, मुन्ना, विकास, जावेद आदि लोगों ने सहयोग किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!