Mumbai News: झांसी के वीरेन्द्र राय चुने गये भारतीय कल्चुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Mumbai News: झांसी के वीरेन्द्र राय चुने गये भारतीय कल्चुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित 5वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में जुटे तमाम स्वजातीय बन्धु

रमेश चन्द्र

मुम्बई। महाराष्ट्र के शिर्डी में भारतीय कल्चुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा का दो दिवसीय 5वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन का भव्य आयोजन हुआ जहां वीरेंद्र राय वसेरा ग्रुप (झांसी उत्तर प्रदेश) को सर्वसम्मत से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही राकेश जायसवाल (सीधी मध्य प्रदेश) को राष्ट्रीय महासचिव एवं सूरज जायसवाल (झारखंड रांची) को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके सभी नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत यिका। इस आशय की जानकारी सालिग राम राय सहस्त्रबाहु सेवा समिति झांसी ने दी है।

साथ ही बताया गया कि झांसी महानगर के उद्योगपति कलचुरि समाज के सिरमौर, मधुर व्यवहार के स्वामी, सबको साथ लेकर चलने बाले वीरेंद्र राय (वसेरा ग्रुप झांसी) को शिर्डी अधिवेशन में सर्वसम्मति से भारतीय जायसवाल समवर्गीय महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वजातीय बन्धुओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड के लिये यह गौरव की बात है कि मऊरानीपुर निवासी वीरेंद्र राय ने भारत में कलचुरि समाज का परचम फहराया है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!