Jaipur News: होमियोपैथी का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaipur News: होमियोपैथी का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप आयोजित

विजय जायसवाल

जयपुर। श्याम नगर स्थित श्रीविद्या होम्योपैथी सेंटर पर होम्योपैथिक का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप का कैंप आयोजित हुआ। यह आयोजन महाराजा कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य और होम्योपैथिक के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र खत्री द्वारा किया गया जहां भारत सरकार के नेशनल असेसर डा. अरविंद जायसवाल को शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया था।

Jaipur News: होमियोपैथी का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप आयोजित

होम्योपैथिक के जनक क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हेनिमेंन की फोटो पर माला और पुष्प चढ़कर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महाराजा एलुमनी के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित थे। डॉ. खत्री ने सभी का स्वागत किया गया। डॉ अरविंद जायसवाल ने उद्घाटन भाषण में कहा कि डॉ. खत्री का प्यार हमेशा से ही चला आ रहा है। आज डॉ. खत्री ने सामाजिक कार्य के लिए जो यह वीणा उठाया, वह काबिले तारीफ है।

डॉ. खत्री ने बताया कि लगभग 190 मरीजों को निशुल्क दवा और जांच की गयी। ज्यादातर रोगी पथरी, पाइल्स, बीपी, शुगर इत्यादि बीमारी से ग्रसित थे जिनको की 5 दिन की निशुल्क दवा दी गई। साथ ही ईसीजी सहित अन्य टेस्ट भी तुरंत कैंप में ही  किये गये जिससे आम लोगों को फायदा मिला। महाराजा कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य का यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य रहा है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!