शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मड़ियाहूं क्षेत्र में विभिन्न बूथों और विद्यालयों में सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रमों में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
शीतलगंज मंडल के बलराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन, सहजता और सहृदयता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, श्यामदत्त दुबे, ब्रह्मदेव मिश्रा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मंडल मडियाहूं के बूथ संख्या 64 पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान अरविंद चौरसिया, बबलू सोनकर, संतोष गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मिश्राना मोहल्ला के बूथ संख्या 65 पर मंडल महामंत्री चंदन केसरी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें दिलीप साहू, नितेश सेठ सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी की नीतियों में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता स्पष्ट दिखाई देती थी। उन्होंने माँ भारती के मस्तक को ऊंचा करने और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतंत्र के प्रति उनकी अगाध आस्था सदैव वंदनीय रहेगी।
.jpg)





