फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। सेंट थॉमस इण्टर कालेज में गुरुवार को ईसाई धर्म के महा पर्व क्रिसमस पर सजी झाकियों और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रधानाचार्य फादर एंटनी सामी ने लोगों को त्योहार की बधाई दी।
श्री सामी ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता की सेवा, सद्भाव और सद्कर्म के लिए अंतिम सांस तक लोगों को उपदेश दिया। संसारभर में उनके अनुयायी मानवता की सेवा के प्रण को उनके आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रभु ईसा मसीह का प्रमुख लक्ष्य व धर्म मानवता की सेवा और कल्याण के लिए रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सजाई गई झाकियों के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के कल्याणकारी कार्यों को दर्शाया गया। भारी संख्या में पहुंचे छात्र, अभिभावक व गणमान्य लोगों ने झांकी, चर्च देखा और विद्यालय परिवार को क्रिसमस की बधाई दी।
.jpg)





