Jaunpur News: नितिन नबीन को भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज में हर्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: नितिन नबीन को भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज में हर्ष

फहद खान

शाहगंज, जौनपुर। नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शाहगंज इकाई की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक में वक्ताओं ने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके इस पद पर आसीन होने से न केवल कायस्थ समाज का सम्मान बढ़ा, बल्कि यह समाज के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

प्रवीण श्रीवास्तव ने नितिन नवीन के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और अनुभव को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया है। उपस्थित लोगों ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।

बैठक में अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव बच्चू लाल, विवेक अस्थाना, संजय श्रीवास्तव, मोहित, प्रभात, ज्ञानेश, अनूप, मनोज, संदीप, प्रधानाचार्य आरबी श्रीवास्तव, पिंटू अस्थाना, सुधांशु, नीरज, स्वतंत्र, मनीष श्रीवास्तव, अमित, रामजी अस्थाना आदि उपस्थित रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!