Jaunpur News: उधारी मांगने पर किया मारपीट, दम्पत्ति समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

फहद खान

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में उधारी का पैसा मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधारी की रकम मांगने पर दंपति समेत चार लोगों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के जहीरूद्दीनपुर गांव निवासी सूबेदार पुत्र राम सूरत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चारा काटने की मशीन चलाता है, जो कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी रूबी बिंद के यहां काम किया था, जिसका पैसा बाकी था।

आरोप है कि बीते 23 नवंबर को बकाया मांगने के लिए पहुंचा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने उसे गाली गलौज देते हुए कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रूबी बिंद उसके पति व दो अज्ञात आरोपियों पर गंभीर धाराओं सहित दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!