Jaunpur News: गहना कोठी का वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव सम्पन्न, हजारों ग्राहकों की रही मौजूदगी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: गहना कोठी का वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव सम्पन्न, हजारों ग्राहकों की रही मौजूदगी
  • लकी ड्रा में प्रथम विजेता रेशमा को मिला अर्टिका कार

जौनपुर। शहर में स्थित पूर्वांचल के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान गहना कोठी द्वारा वार्षिक लकी ड्रा महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को राजमहल (राजा हवेली) में किया गया। कार्यक्रम में हजारों ग्राहकों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’, विनित सेठ, विशाल सेठ व विपिन सेठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि गहना कोठी ग्राहकों के बीच विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है, यही कारण है कि जिले ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं।

प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन व किफायती रेंज उपलब्ध कराता है। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी आर्टिका कार मछलीशहर निवाशी रेशमा को मिला। द्वितीय पुरस्कार चार होंडा बाइक कंचन, श्रद्धा, शीला पाठक व सुषमा पाठक गुलरघाट को मिला। तृतीय पुरस्कार चार स्कूटी कमलेश यादव, अंकित गौतम, अंशुल लता व आकाश यादव को मिला। चतुर्थ पुरस्कार पांच वाशिंग मशीन दीनानाथ सिंह, प्रीति सिंह, अमरनाथ शर्मा,श्रेष्ठी सिंह व मोहम्मद अशजद को मिला। पांचवां पुरस्कार 50 लोगों को इंडक्शन चूल्हा दिया गया।

फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने बताया कि गहना कोठी की शुरुआत कोतवाली चौराहा स्थित पुराने शोरूम से हुई थी और आज ग्राहकों के विश्वास से यह एक परिवार बन चुका है। उन्होंने बताया कि नई स्कीम 15 दिसंबर 2025 से फिर से प्रारंभ की जा रही है। स्कीम के तहत प्रत्येक 10 हजार रुपये की खरीद पर कूपन दिया जाएगा।

विनीत सेठ ने बताया कि प्रतिष्ठान पर सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी, रत्न व चांदी के आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है तथा कैरेट मीटर की सुविधा भी दी गई है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताएं पुरस्कार पाकर खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस दौरान हर्षित सेठ, आयुष सेठ, हार्दिक सेठ, उज्जवल सेठ, ओम सेठ व गहना कोठी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।


ads

 ads


ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!