Jaunpur News: विज्ञान मेला में सीनियर वर्ग में प्रांजल एवं जूनियर वर्ग में प्रियांशु ने मारी बाजी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: विज्ञान मेला में सीनियर वर्ग में प्रांजल एवं जूनियर वर्ग में प्रियांशु ने मारी बाजी
  • ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक कौशल का होता है विकास: डा. अनिल

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श इण्टर कॉलेज भभौरी में आयोजित विज्ञान मेला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इण्टर स्तर के प्रांजल मिश्र, माध्यमिक स्तर में आर्या पाठक, जूनियर वर्ग में प्रियांशी यादव एवं प्राथमिक स्तर में स्वरा मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र—छात्राओं ने स्मार्ट सिटी, कॉर्बन गन, परमाणु संरचना, सोलर सिस्टम आदि मॉडल बनाकर लोगों को ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 अनिल उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य इण्टर कॉलेज खुदौली ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक कौशल का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि प्रो0 देवब्रत मिश्र प्राणी विज्ञान विभाग टी0डी0 कॉलेज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे करके सीखते हैं। साथ ही मॉडल के माध्यम से अपने बुद्धि कौशल का प्रदर्शन करते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो0 सुधांशु सिन्हा अध्यक्ष बी0एड0 विभाग टी0डी0 कॉलेज ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले के हर शिक्षण संस्थान में आयोजित होने चाहिए। इससे छात्रों के अन्दर प्रतिस्पर्धा का भाव उत्पन्न होता है। साथ ही नए नए खोज करने के प्रति छात्र प्रोत्साहित होते हैं। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय के संचालक डॉ0 विजय बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह प्रधानाचार्य, डॉ0 तिलकराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, जगदीश सिंह, आशा सिंह, कनक सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, संजय कुमार, सूरज सिंह, चंद्रशेखर निषाद, मृदुल सिंह, राजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!