जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मांझा से हुई मृत्यु की दुखद घटना के पश्चात तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गये कि तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को लेकर अभियान चलायें तथा बाजारों में निगरानी बढ़ाएं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बोदकरपुर में स्थित अभियुक्त की किराना/पतंग की दुकान से मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (कुल 61.45 किलो) के साथ गिरफ्तार किया।
साथ ही धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चाइनीज मांझा की बिक्री करने अथवा संग्रहण होना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)





