Jaunpur News: 13 व 14 को होगी बीएलए-बीएलओ के साथ बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में 13 दिसंबर तथा 14 दिसंबर को बीएलए और बीएलओ के साथ बैठक के दौरान ए0एस0डी0 (अनुपस्थित, मृतक तथा शिफ्टेड) की सूची पढ़े जाने हेतु विशेष दिवस आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अध्यापकगण पूर्णतः सहयोग करेंगे।

बूथों पर 13 दिसंबर को पुनः मध्याह्न 12 बजे बीएलओ और बीएलए की बैठक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस विशेष अभियान दिवस पर सभी राजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष/मंत्रीगण/प्रतिनिधिगण से अनुरोध किया गया कि अपने अपने बीएलए को बैठक में प्रतिभाग करने हेतु अनिवार्य रूप से भेजें।

उन्होंने कहा कि आमजन की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही शुद्ध, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!