Jaunpur News: प्रजापति समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: प्रजापति समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के सम्मान में प्रजापति समाज जौनपुर द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रजापति समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया।

समारोह को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूर्णरुपेण खरा उतरने का प्रभास करूँगा। मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वाहन निष्ठापूर्वक कार्यकर्ताओं के सह‌योग से ही करूंगा। मैं पहले भी कार्यकर्ता था और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूँगा।" उन्होंने प्रजापति समाज के लिये कहा कि भाजपा सरकार में समाज के किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होने दिया जोगगा। सभी लोगों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही उन्होंने मतदाता प्रभार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रदूत प्रजापति समाज के अध्यक्ष बसन्त प्रजापति एवं संचालन मछलीशहर के जिला मंत्री डा. महेन्‍द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, रामपलट प्रजापति, लालजीत प्रजापति, पवन प्रजापति, गिरीश चन्द्र प्रजापति, सभासद बसन्त प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति दक्ष सेना, जनार्दन प्रजापति दक्ष आर्मी, मोहित प्रजापति, एडवोकेट कमला शंकर, विक्लेश प्रजापति, जिया लाल प्रजापति, गुलाब चन्‍द्र प्रजापति, डा. प्रशांत प्रजापति, अंजनी प्रजापति, विनोद प्रजापति, डा. आरके चक्रवर्ती, चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, चन्द्रशेखर प्रजापति, सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, अजय प्रजापति एडवोकेट, संजय प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, डा. आरके चित्रवंशी, राजदेव प्रजापति, लालजीत प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

अन्त में जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने जनपद के कोने-कोने से आये समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि यह एकता समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!