सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित एक पोस्टर फटा हुआ मिलने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब परिसर के मुख्य स्थल पर लगे फटे पोस्टर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
जानकारी मिलते ही ब्लाक प्रशासन सक्रिय हो गया। खंड विकास अधिकारी पवन प्रजापति ने इसको संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिया। साथ ही बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि पोस्टर तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही या शरारत से इनकार नहीं किया और कहा कि सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
बीडीओ प्रजापति ने आश्वस्त किया कि मामले की सही स्थिति जल्द स्पष्ट होगी और क्षतिग्रस्त पोस्टर के स्थान पर नया पोस्टर लगवाया जाएगा। यह भी पता लगा रहा है कि यह घटना प्राकृतिक कारणों से हुई या फिर किसी की शरारत का नतीजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले ऐसे पोस्टर लोगों के लिए उपयोगी होते हैं, इसलिए उनका सुरक्षित रहना जरूरी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक जांच जारी रहा।
.jpg)






