Jaunpur News: मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

Aap Ki Ummid
follow us

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मल्लुपुर गांव निवासी गुलाब यादव पुत्र बेचू यादव ने मंगलवार की दोपहर कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार की पोती घर से बर्तन धोने वाला जूना लेकर खेलने चली गई जिसको लेकर भाई की पत्नी मनीषा पूछने गई।

दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी कि विपक्षी लालजी यादव पुत्र हंसराज, सेचू पुत्र रामबली, लवकुश यादव पुत्र अरविन्द, गोलू यादव पुत्र लालजी यादव हाथ में लाठी-डंडे लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मनीषा व सत्यम को पीटकर घायल कर दिए। चीख पुकार सुन आस—पास के लोग पहुंचे तब जाकर जान बच सकी। पीड़ित गुलाब ने बताया कि विपक्षी गोलबंद व मनबढ़ किस्म का है। विपक्षी द्वारा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है जिसको लेकर परिवार डरा सहमा है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!