Jaunpur News: सदैव अन्याय के खिलाफ रहे बाबा साहब: अजीत प्रजापति

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सदैव अन्याय के खिलाफ रहे बाबा साहब: अजीत प्रजापति
  • दिवंगत महानायक के विचार समानता, न्याय एवं शिक्षा आज भी चर्चित: डा. कमलेश निषाद

जौनपुर। भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जी का संघर्ष जातिवाद, असमानता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ था। उन्होंने शिक्षा, बराबरी और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। आज की उनकी श्रद्धांजलि सभा तथा उनके विचारों पर चर्चा यह बताती है कि भाजपा सरकार उनके सपनों को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध है।

उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने नगर के अम्बेडकर तिराहे पर स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरान्त उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

इसके पहले जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल के आस—पास सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात नगर अध्यक्ष जौनपुर दक्षिणी डा. कमलेश निषाद ने कहा कि दिवंगत महानायक के विचार समानता, न्याय और शिक्षा आज भी चर्चा में हैं। उनके विचार इतने वर्षों बाद आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि यह दिन सिर्फ एक स्मृति दिवस नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय समानता और दलितों के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का दिन भी है।

Jaunpur News: सदैव अन्याय के खिलाफ रहे बाबा साहब: अजीत प्रजापति

जिला महामंत्री पियूष गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने बाबा साहब के दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय और समानता तथा संविधान के प्रति अटूट समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की उनकी स्वाभाविक क्षमता की प्रशंसा करते हुये उन्हें अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या, सतीश त्यागी, राजेश कन्नौजिया, सभासद सिपिन रघुवंशी, सभासद सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, विकास शर्मा, रागिनी सिंह, मिलन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र जायसवाल, गौरव जायसवाल, धर्मवीर सिंह, जगमेन्द्र निषाद, शिवम राय, विकास पंडा, इमरान खान, अनुज मौर्य, शिवकमल मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, आयुष अस्थाना, सुधांशु विश्वकर्मा, महेन्द्र वर्मा, अभिषेक सेठ, माला वर्मा, दीपक मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, श्रवण मौर्य, मनोज सेठ, जटाशंकर त्रिपाठी, कृष्णा साहू, प्रमोद सिंह, अरविन्द साहू, मनोज तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!