Jaunpur News: पूविवि अन्तर-महाविद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का हुआ शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: पूविवि अन्तर-महाविद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में अंतर-महाविद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि जय सिंह ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह ने किया। विश्वविद्यालय की ओर से परवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. रंधीर कुमार (सहकारी पी.जी. कॉलेज मेहरावा) तथा डॉ. अखिलेश गौतम (राज कॉलेज जौनपुर) उपस्थित रहे।

बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया जिनमें टी.डी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: प्रो. शेखर सिंह), पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर (नेतृत्व: अशोक सिंह), राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ (नेतृत्व: डॉ. एस.पी. सिंह) एवं एम.डी. हुसैन पी.जी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: किर्मानी) हैं।

प्रतियोगिता के रेफरी विनय सिंह, शैलेंद्र पांडेय एवं अरुण सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन डॉ. गिरीशमणि त्रिपाठी तथा कुलगीत कुमार राज ने प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में मंचासीन अधिकारी के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक जय सिंह, प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह तथा प्रो. इन्दु प्रकाश उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मनोज सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मेजर एस.पी. सिंह के नेतृत्व में प्रो. जय मिश्र, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अंजनी मिश्रा सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. सरिका सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह (भूगोल विभाग), डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. धीरज शुक्ला, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विमल वर्मा, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ० संजय, सुधांशु सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


 
ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!