Jaunpur News: श्री श्याम महोत्सव का 25वां वार्षिकोत्सव 14 दिसम्बर को

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री श्याम महोत्सव का 25वां वार्षिकोत्सव 14 दिसम्बर को

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में इस वर्ष 25वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 14 दिसम्बर दिन रविवार को किया जाएगा। महोत्सव का भव्य आयोजन श्री धनश्याम दास का बगीचा उर्दू बाजार में शाम 3 बजे से रात्रि तक होगा।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए भव्य दरबार में भक्तजन बाबा श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। आमंत्रित कलाकारों द्वारा संगीतमयी भजन संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक निहाल ठाकरान तथा अमोल-शुभम्, पंजाब से प्रसिद्ध भजन गायिका गिन्नी कौर और कानपुर से निशित राज कश्यप अपनी प्रस्तुति देंगे। दिल्ली प्रसिद्ध कलाकार राजू दादा द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार एवं आकर्षक दरबार सजाया जायेगा।

महोत्सव से पूर्व धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अनुसार श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ 12 दिसम्बर (शुक्रवार), शाम 4 बजे से, श्री श्याम ध्वजा शोभा यात्रा 13 दिसम्बर (शनिवार), शाम 4 बजे से जो नवदुर्गा मंदिर सद्भावना पुल से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर अहियापुर तक निकाली जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संजय केडिया, मंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निमित अग्रवाल, संयोजक जीत प्रकाश हरलालका, सुधीर केडिया सहित पूरी टीम दिन-रात लगी हुई है। मारवाड़ी युवा मंच ने अधिकाधिक संख्या में भक्तों से इस पावन महोत्सव में उपस्थित होकर बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!