शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन और “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।
सद्भावना क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंच प्यारों का माल्यार्पण कर समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया।
क्लब अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव विनीत गुप्ता, सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.पी. बरनवाल, मधुसूदन बैंकर, आशीष साहू, हफ़ीज़ शाह, सदस्य अमित निगम, सैय्यद फरोग़ अहमद, विजय अग्रवाल, आशीष जायसवाल, अमन जायसवाल, मास्टर कलीम आदि उपस्थित रहे।
संस्थाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कहा कि “गुरु नानक देव जी ने मानवता, प्रेम और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाता है।” शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गुरुद्वारे पर संपन्न हुई जहाँ संगतों को प्रसाद वितरित किया गया।
.jpg)






