Jaunpur News: सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लिये आगे आयें लोग: नीरज शाह

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लिये आगे आयें लोग: नीरज शाह

जौनपुर। सामाजिक समरसता, एकता और मानवीय सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 7 दिसम्बर दिन रविवार को नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक महाविद्यालय के मैदान पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन सुनिश्चित है।

सामाजिक संस्था गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह ने बताया कि उक्त आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करना और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम करना है। समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश जाएगा। श्री शाह ने जनपद के समस्त संगठनों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर इसे सफल बनायें।

उन्होंने कहा कि उक्त आयोजन का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करना तथा युवाओं को सरल सादगी पूर्ण और आदर्श विवाह की दिशा में प्रेषित करना है। संस्था कई वर्षों से ऐसे आयोजन कर रही है जिसमें बिना किसी खर्चे के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की साथी संपन्न कराई जाती है। यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि समानता, सहयोग और स्वाभिमान का पर्व है। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह न केवल सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा, बल्कि जौनपुर जनपद को सद्भाव, सेवा और संस्कार की नई पहचान भी दिलाएगा।


 


ads


ads



ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!