Jaunpur News: देव दीपावली महोत्सव की पूर्व संध्या पर चौकियां धाम में हुआ भव्य आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: देव दीपावली महोत्सव की पूर्व संध्या पर चौकियां धाम में हुआ भव्य आयोजन
  • सांसद मनोज तिवारी के भजनों एवं राजपाल यादव की प्रस्तुति पर लोग हुये भाव-विभोर

विपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव पहुंचे। मां शीतला के चरणों में शीश नवाने के बाद सीधे मंच पर आये जहां उन्होंने मैं हूँ छोटा डॉन...। मैं कोई मंदिर का घंटा हूँ जो कोई भी आकर बजाकर चला जाय, आदि डॉयलॉग से समां बांध दिया। साथ ही कहा कि पूर्वांचल की धरती युवाओं की धरती है जो पूरी दुनिया में छा जाने का सामर्थ्य रखते हैं। मां शीतला के दरबार में आकर बहुत अच्छा लगा। धर्म के प्रांगण में बोलने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इसके पहले आयोजक समिति ने श्री यादव का स्वागत किया। अपने प्रशंसकों के बीच राजपाल यादव ने खूब सेल्फी लिया।

Jaunpur News: देव दीपावली महोत्सव की पूर्व संध्या पर चौकियां धाम में हुआ भव्य आयोजन

वहीं सर्पमित्र मुरलीधर हौसला ने देवी गीत की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। साथ ही प्रशंसक भी अपने चहेते सर्पमित्र को बीच में पाकर सेल्फी लेते नजर आये। कृष्णा पंडित की जागरण झाकी टीम ने कान्हा से राधा दूर रहे ना प्यार हमें मंजूर रहे.... गीत पर राधा कृष्णा झांकी प्रस्तुत करके मन मोह लिया। भोला भंग बनाके के पीले.... गीत पर शिव—पार्वती झांकी ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। करिश्मा पाण्डेय ने भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को भाव—विभोर कर दिया।

Jaunpur News: देव दीपावली महोत्सव की पूर्व संध्या पर चौकियां धाम में हुआ भव्य आयोजन

उपरोक्त आयोजन के बाबत मां शीतला माता मंदिर सहित सरोवर को रंग—बिरंगे झालरों की रोशनी से सजागया है जो अद्भुत छटा बिखेर रहा है। इस मौके पर आशीर्वाद देने के लिये पहुंचे अटल अखाडा श्री विश्वात्मानन्द सरस्वती जी ने कहा कि सभी इकठ्ठा रहे, यह सनातन की पहचान है। धर्म का बल सारे संसार को धारण करता है, पालन करता है, इसलिए धर्म कहा जाता है। यह आयोजन बहुत अच्छा लगा। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि कोरिडोर की स्वीकृति मुख्यमंत्री के यहां से हो गयी है। जल्द ही घोषणा होगी।

इस अवसर पर मां शीतला कार्यसमिति के अध्यक्ष महंत विनय त्रिपाठी, क्षमानाथ त्रिपाठी, संजय श्रीमाली, अनिल सोनकर, मुरली वाले हौसला, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सतीश जयकृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज, उद्योगपति आशीष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


 


ads


ads



ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!