बृजेश यादव/अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा की समीक्षा एवं मासिक बैठक अर्जुन भवन कलेक्ट्रेट के सामने संपन्न हुई जिसके प्रभारी राजकुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा व मुख्य अतिथि डा० अमित यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मजदूर सभा एवं विशिष्ट अतिथि चन्द्रभूषण यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा व अमरेंद्र यादव प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं संचालन जिला महासचिव विशाल कन्नौजिया ने किया।
मजदूर सभा के सभी पदाधिकारियों का सत्यापन समीक्षा बैठक के प्रभारी द्वारा की गयी। साथ ही 15 दिनों के अंदर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को अपनी 21 सदस्यों की कमेटी का गठन कर सत्यापित कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आने वाले समय में संगठन बूथ स्तर तक पहुँचने का काम करेगी।
राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि मजदूर सभा का—एक एक कार्यकर्ता सपा सुप्रीमो खिलेश यादव का सिपाही है। और उन्हें वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर राम प्रताप बिन्द, सादिक अली, अवधेश शर्मा, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, सुदर्शन यादव, संदीप सरोज, फूलचन्द्र, वीरेंद्र यादव, राजेश दुबे, कमलेश सरोज, सिद्धार्थ यादव, इंद्रेश, सरजू प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
.jpg)






