Jaunpur News: दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Aap Ki Ummid
follow us

सुजानगंज, जौनपुर। दहेज की मांग से परेशान एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र के गोल्हनामऊ गांव की है। मृतका के पिता जय कुमार सिंह निवासी तिवरान (थाना नेवढिया) ने अपने दामाद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री प्रिया सिंह की शादी 21 जनवरी 2024 को इन्द्रेश सिंह पुत्र रामअकबाल सिंह, निवासी गोल्हनामऊ, थाना सुजानगंज से करीब पंद्रह लाख रुपये खर्च कर की गई थी। विवाह के बाद से ही पति इन्द्रेश, सास आभा सिंह, ससुर रामअकबाल सिंह, देवर प्रशान्त सिंह, देवरानी विशाखा सिंह और ननद चंचल सिंह चारपहिया वाहन की मांग को लेकर प्रिया पर लगातार दबाव बनाते रहे।

परिजनों का आरोप है कि गाड़ी न देने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंततः 16 अक्टूबर 2025 को प्रिया ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पर चोट और काले धब्बों के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुँचे तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थाना सुजानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 280/25, धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक केवल पति इन्द्रेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार परिवार पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थनापत्र देकर क्षेत्राधिकारी बदलापुर को निर्देशित करने की मांग की है कि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।


ads


ads



ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!