विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित सुंदर कांड प्रतियोगिता में सोमवार की रात्रि बालाजी संगीत मंडली दुगौली महराजगंज की टीम ने सस्वर पाठ किया। इस दौरान जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय प्रवासी वाराणसी महानगर ने कहा कि रामचरित मानस के 5वें खंड सुंदर कांड में तुलसीदास ने भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि स्त्री और भगवान का अपमान करने पर विद्या, धन, वैभव, यश एवं कीर्ति सभी स्वतः नष्ट हो जाती है। उदाहरण जैसे संकट मोचन हनुमान जी द्वारा लंका में अशोक वाटिका उजाड़ना रावण के पुत्र सहित सैनिकों की मौत और सोने की लंका को जलाना हुआ।
उन्होंने कहा कि सुंदर कांड का पाठ करने और सुनने मात्र से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति की प्राप्ति होती है। यह हमें जीवन के कठिन मार्गों में भी धैर्य और साहस प्रदान करता है। कार्यक्रम की शुरुआत हीरामन उपाध्याय द्वारा यजमान सतीश उपाध्याय पत्नी नीलम उपाध्याय के साथ विधिवत पूजन अर्चन करके किया गया। इस अवसर पर जनपद के बालाजी संगीत मंडली दुगौली महाराजगंज की टीम के राम आसरे देववंशी, शुभम् मिश्रा, शोभनाथ, संदीप, शिवशंकर जायसवाल श्रीराजन द्वारा भव्य गायन प्रस्तुति की गई। निर्णायक मंडल में लाल साहब, ललित शुक्ल, सतीश कुमार और कैलाश नाथ शुक्ला ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित किया। अंत में हनुमान जी और रामचरित मानस की आरती के बाद गायक टीम के सदस्यों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। भंडारे का भी विशेष आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, राम सागर शुक्ला, शेषनाथ शुक्ला, लालमुनि उपाध्याय, पद्माकर शुक्ल, ज्वाला प्रसाद मिश्र, सदानंद शुक्ला, लाल प्रताप सिंह, अशोक शुक्ल, जयशंकर शुक्ला, राजेश शुक्ल, अनुज मिश्र, संतोष, विकास, अरविंद, त्रिलोकीनाथ शुक्ला, ओंकार उपाध्याय, रमेश, नरेंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






