- वृद्ध की तहरीर पर बेटे सहित 4 नामजद और 2 अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां लखनपुर गांव में दीवार का निर्माण कराने के दौरान मनबढो ने एक वृद्ध को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल वृद्ध के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि बीते रविवार को दोपहर में लखनपुर निवासी वृद्ध चंद्रभान जायसवाल ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते 1 नवंबर को दोपहर में डेढ़ बजे चंद्रभान अपने छत पर सुरक्षा के लिए दीवार बनवा रहे थे तभी चंद्रभान के बेटे प्रेमचंद जायसवाल, चहेटू यादव कुछ अन्य लोगों के साथ आकर गाली गलौज देते हुए निर्माण कार्य को रोकने लगे।
विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से चंद्रभान जायसवाल (65) को पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के दूसरे दिन रविवार को दोपहर में घायल वृद्ध चंद्रभान जायसवाल ने थाने पहुचकर अपने बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।
थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध को मारने—पीटने के आरोप में वृद्ध चंद्रभान के बेटे प्रेमचंद जायसवाल, चहेटू यादव, चिंकी मौर्य, रमेश बिंद सहित दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
.jpg)





