Jaunpur News: शैक्षिक भ्रमण पर भेजे गये श्री नारायण सिन्हा इण्टर कालेज के 130 छात्र-छात्राएं

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शैक्षिक भ्रमण पर भेजे गये श्री नारायण सिन्हा इण्टर कालेज के 130 छात्र-छात्राएं

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू के 130 छात्र-छात्राओं को गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण पर प्रयागराज भेजा गया। सुबह विद्यालय प्रबंधक गोपीचन्द मिश्र एवं अमित मिश्रा ने झंडा दिखाकर बसों को रवाना किया।

प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्रनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में रवाना हुए शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को तीन बसों से प्रयागराज ले जाया गया जहां उन्हें चंद्रशेखर आजाद पार्क, कंपनी गार्डेन, म्यूजियम, जवाहर वीथिका, संगम, त्रिवेणी आदि ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया गया।

शिक्षकों ने भ्रमण कर रहे छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों की महत्ता की जानकारी दिया। इस दौरान शिक्षक सतीश उपाध्याय, विनय प्रकाश शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, रोहित साहू, विख्यात पाण्डेय, उमेश कुमार, विपिन कुमार आदि  अध्यापकगण मौजूद रहे।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!