जालौन के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जालौन के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

सुल्तानपुर/जालौन। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लंभुआ के होलापुर निवासी एवं वर्तमान में जिलाधिकारी जालौन राजेश पांडेय को आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जालौन के जिलाधिकारी राजेश पांडेय को जल संचय जन भागीदारी 1.0 अवार्ड से मंगलवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। वर्ष 2000 में उपजिलाधिकारी के रूप में राजेश पांडेय जौनपुर में कार्य कर चुके हैं।

उस समय जिलाधिकारी केके उपाध्याय ने इन्हें नजारत सहित 4-5 विभागों का चार्ज दे रखा था। जिलाधिकारी श्री पांडेय के बड़े भाई ओपी पांडेय जौनपुर में पुलिस उपाधीक्षक नगर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी रह चुके हैं। जालौन के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!