Jaunpur News: नहजुल बलागा धार्मिक, नैतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है: मौलाना

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: नहजुल बलागा धार्मिक, नैतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है: मौलाना
  • सै. अली शब्बर की बरसी पर हुई मजलिस

संजय शुक्ला

जौनपुर। समाजसेवी सैय्यद अली शब्बर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की 8वीं बरसी पर एक मजलिस उनके निवास मुस्तफा हाउस मोहल्ला अजमेरी में हुई। मजलिस में सोज़ख्वानी सै. आमिर मेंहदी कजगांवी ने अपने साथियों के साथ किया।

मजलिस को सम्बोधित करते हुये धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि नहजुल बलाग़ा नामक किताब हज़रत इमाम अली अलै. के भाषणों (ख़ुत्बो) उपदेशों (हिकमतो) और पत्रों (मकतूबात) का एक संग्रह है जो धार्मिक, नैतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। नहजुल बलाग़ा का महत्व बहुत है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अल्लाह के आदेशों का पालन करने, नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान, न्यायपूर्ण शासन, और सामाजिक न्याय के लिए मार्गदर्शन करना है।

मौलाना ने कहा कि नहजुल बलाग़ा मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। जैसे सत्य की ओर मार्गदर्शन करना और दूसरों में दोष ढूढ़ने से बचना। इसमें शासकों के लिये जनहित और न्यायपूर्ण शासन के दिशानिर्देश शामिल हैं जिसमें जनता के अधिकारों का पालन करना और समाज के गरीब वर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना शामिल है। इमाम अली अलै. का जीवन अत्याचार का विरोध करने और उत्पीड़ितों की सहायता करने का प्रतीक है और नहजुल बलाग़ा इस भावना को दर्शाता है। सै. मोहम्मद मुस्तफा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सै. हैदर हुसैन, कैफी मोहम्मदाबादी, हसन मुस्तफा, वजीह आब्दी, नजमुल हसन, रेयाज, हुसैन अहमद, मोहम्मद अब्बास दानिश, अनवारुल हसन, हाजी ताहिर खान, असद हैदर, मुफ्ती आबिश, ऐमन मिन्टो, अहमद अब्बास, तालिब जौनपुरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!