तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाल्हामऊ ग्राम सभा निवासी रामकुमार पुत्र राम अंजोर उम्र तकरीबन 45 वर्ष लगभग 3:00 बजे पिपरी घाट पर स्नान करते समय सई नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पहुंची।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आगे सई नदी में जाल लगाने का निर्देश दिया है रामकुमार दो भाई थे। बड़े भाई विनय कुमार भी घर पर ही रहते हैं। रामकुमार की दो पुत्री हैं। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री की उम्र 12 साल है जो की पढ़ाई करती है। जानकारी होने पर प्रशासन के कई उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।