- शस्त्र पूजन से आत्मबल व मनोबल में वृद्धि होती है: फलाहारी महराज
- धार्मिक परम्पराओं का आधार है शस्त्र पूजन: डा. वीरेन्द्र प्रताप
जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित सभी आयाम ने मिलकर सामूहिक रूप से श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट के प्रांगण में शस्त्र पूजन किया गया। शारदीय नवरात्रि के पश्चात विजयदशमी पर्व पर मंदिर प्रांगण में राम प्रीति फलाहारी महराज विभाग धर्माचार्य प्रमुख ने शस्त्र पूजन कराया जिसको अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप विधि-विधान किया।
इस मौके पर डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष ने कहा कि शास्त्र की सुरक्षा हेतु शस्त्र आवश्यक है। शस्त्र पूजन हमारे सनातन धर्म की परम्परा रही है। शास्त्र, पुराण, गीता, रामायण से भी हमे देखने को मिलता है कि हमारे देवी, देवता, ऋषि, मुनियों ने भी धर्म स्थापना के लिये अस्त्र-शस्त्र को धारण किये रहते थे। इससे अधर्मी विधर्मियों का सर्वनाश करने का कार्य करते थे, इसलिये शस्त्र पूजन करने से हमारे राष्ट्र, धर्म, परम्परा को बल मिलता है।
इसी क्रम में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा भारत वर्ष को वीरों की धरा, दैविक चमत्कारों का देश कहा जाता रहा है। हमारा भारत तंत्र, मंत्र, दैविक शक्ति इतनी थी कि पूरे ब्रह्माण्ड पर राज करने वाला हुआ करता था। आज विश्व में प्रयोग होने वाले अस्त्र, शस्त्र, विमान और विज्ञान भारत से ही जन्मे हैं। बालक—लिकाओं को भी शिक्षा के साथ शास्त्र और शस्त्र ज्ञान देना बहुत आवश्यक हो चुका है। हमें अपने भारत को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुदृढ़ करने के लिये राष्ट्र विरोधी मलेछों का आर्थिक बहिष्कार करना होगा।उन्होंने प्रत्येक सनातनियों से अपील किया कि आप सभी अपने घरों, ग्रामसभा, मंदिर पर एकत्रित होकर श्री हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र एवं शक्ति केन्द्र को स्थापित करें।
अन्त में फलाहारी महराज ने अपने राष्ट्र, धर्म, आस्था, मठ, मंदिर एवं शक्तियों के प्रादुर्भाव और उनके महत्व को बताते हुए शस्त्र अर्थात शक्ति पूजन करने पर अपने समस्त सनातनियों के लाभ को विस्तार से बताया। शक्ति के सही और न्यायपूर्ण उपयोग, आत्मबल और मनोबल में वृद्धि और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष अहिप, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, जितेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री, संतोष सिंह, यादवेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, मंजीत चौहान, जयेश सिंह, रतन सिंह परमार, अरुण शुक्ला, गोविंद गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।