Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने हत्या के 24 घण्टे के अन्दर सभी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने हत्या के 24 घण्टे के अन्दर सभी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • झाड़-फूंक के विवाद को लेकर अभियुक्तों ने की थी बसंतु सोखा की हत्या

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने ग्राम बाबूगंज (फत्तूपुर) में शुक्रवार को हत्या कर झाड़ी में फेंकी गयी शव की घटना की सूचना के 24 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए हत्या करने वाले सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ली। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक चाकू को भी अभियुक्तों के पास से बरामद की।

जानकारी के मुताबिक मृतक बसन्तू पाल (सोखा) 52 वर्ष निवासी हरीपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर झाड़—फूक का कार्य करता था। अभियुक्त सत्तन की पत्नी को बच्चा लगभग 10 वर्षों से नहीं हो रहा था जिसके लिए सत्तन द्वारा अपनी पत्नी की झाड़—फूंक मृतक बसन्तू पाल से करायी गयी थी। अभियुक्तगण द्वारा मृतक को झाड़—फूंक के नाम पर काफी पैसा दे दिया गया था। फिर भी झाड़—फूँक से कोई लाभ न होने पर अभियुक्तगण द्वारा अपना दिया गया पैसा माँगा जा रहा था। उसी के विवाद में अभियुक्तगण द्वारा झाड़—फूंक करने वाले सोखा मृतक बसन्तू पाल की चाकू से गला रेतकर निर्जन स्थान पर हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया गया था।

शनिवार को थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द पाण्डेय सहित पुलिस टीम ने घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्तगण त्रिवेणी पाठक पुत्र स्व. शोभनाथ पाठक निवासी ग्राम परसय थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर तथा राजाराम पुत्र काशीनाथ ग्राम कजापुर धोबीघाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 चाकू आलाकत्ल की बरामदगी किया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 बृजेश मिश्र, हे0का0 अश्वनी पाण्डेय, हे0का0 सुरेश कुमार, का0 सुदीप सिंह, का0 संजय कुमार शामिल रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!