- मिशन शक्ति के 5वें चरण में हुआ कन्या पूजन का आयोजन
- चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से सम्पन्न हुआ पूजनोत्सव
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलबंन हेतु शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति के 5वें चरण के अतंर्गत विशेष अभियान में ब्लाक मुख्यालय पर कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ।
शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने 251 कन्याओं का पूरे विधि विधान से पद प्रक्षालन एवं महावर लगाकर आसन ग्रहण कराया। तद्पश्चात देवी स्वरूप कन्याओं को टीका लगाकर, कलावा बाधकर, चुनरी ओढाकर पूजन करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कन्याओं को उपहार स्वरूप ज्योमेट्री बॉक्स, कलर बॉक्स, पेंसिल, रबर, पेन और कला की कॉपी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नवरात्रि के पारंपरिक देवी गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कन्या पूजन के उपरान्त विधायक श्री सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विधिपूर्वक कन्या पूजन करने से माॅ दुर्गा के नव रूपों की कृपा प्राप्त होती है। महानवमी के पर्व पर कन्या पूजन करके हम लोगों कन्याओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश प्रताप, एसडीएम कुणाल गौरव, बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन हृदयनाथ शुक्ल ने किया। आभार प्रधान कम्मरपुर अनुजा प्रवीण सिंह ने व्यक्त किया ।कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, अनिल सिंह, अवधेश दूबे, बेचन सिंह, सतीश सिंह सहित तमाम प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।