Jaunpur News: अष्टमी पर फल वाली गली में हुआ डांडिया का भव्य आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अष्टमी पर फल वाली गली में हुआ डांडिया का भव्य आयोजन

वैभव वर्मा

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली में अष्टमी पर्व पर गरबा और डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन हुआ जहां श्रद्धालुओं ने देर रात तक पारंपरिक नृत्य किया। आयोजन स्थल को रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। आसमान में टिमटिमाते तारों और जगमगाती लाइटों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में भाग लिया। महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेश-भूषा जैसे चुन्नी चोली, साड़ियों और ओढ़नियों में गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी। पुरुषों ने भी रंगीन कुर्ते-पायजामे पहनकर इस नृत्य में उनका साथ दिया। डांडिया की खनक और गरबा के कदमों से पूरा माहौल गूंज उठा।

श्रद्धालु संगीत की धुन पर माँ दुर्गा की भक्ति में लीन होकर देर रात तक दर्शन किये। इस आयोजन में पारंपरिक गुजराती गीतों के साथ आधुनिक भक्ति गीतों पर भी गरबा और डांडिया की मातृशक्ति के सदस्य एवं युवा पदाधिकारी के सदस्य दोनों में मिलकर प्रस्तुति दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। इस सांस्कृतिक आयोजन ने धार्मिक श्रद्धा के साथ क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति के प्रबन्धक महेन्द्र प्रसाद सोनकर, सह प्रबन्धक सोमेश गुप्ता, महासचिव शम्भूनाथ गुप्ता, कमल सिंह भाटिया, आशुतोष जायसवाल, रूपेश गुप्ता, सुलभ श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, हिमांशु, जायसवाल, राजू गुप्ता, राहुल जायसवाल, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरि, आशू गुप्ता, रोहन जायसवाल, श्रेयांश मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, प्रियांश मिश्रा, कुनाल राय, नितेश अग्रहरि, पन्ना लाल सोनकर, सौरभ जयसवाल, आकाश जायसवाल, दीप गुप्ता, आदर्श अग्रहरि, आदर्श साहू, मातृशक्ति में खुशी गुप्ता, कृतिका अग्रहरि, सृष्टि अग्रहरि, नयनतारा, सिमरन गुप्ता, आख्या गुप्ता, खुशी जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, महिमा मोदनवाल, रानी गुप्ता, बबली गुप्ता, अनुष्का अग्रहरि, स्नेहा सोनी, अनन्या गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!