जौनपुर। विजयादशमी के पर्व पर श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा मेले में आये भक्तों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह मेडिकल कैंप भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर के नगर युवा इकाई द्वारा शहर के हरलालका रोड पर लगाया गया।
कैम्प का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं सहकार भारती के अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने संयुक्त रूप से किया। मेडिकल कैंप में डॉ. जाफर अब्बास एवं डॉ. एचसी मौर्य ने मेले में आये मरीजों का प्राथमिक उपचार किया।
इस अवसर पर विवेक सिंह एवं कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने बताया कि इस विशाल मेले में दूरदराज से आए दर्शनाथियों को प्राथमिक चिकित्सा कैंप के माध्यम से तुरंत उपचार करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम प्रभारी अमित जायसवाल एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि मेडिकल सेवा ही नर सेवा व नारायण सेवा है। यह कार्य करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। संचालन योगेश साहू ने किया। कैम्प आये सभी के प्रति आभार श्याम सोन्थालिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला युवाध्यक्ष अजय गुप्ता, नीरज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र रघुवंशी, महेश साहू, राम सोन्थालिया, धीरज गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, विनोद सेतिया, नितिन सोनकर, विपुल सिंह, मो. इश्तियाक, सन्तोष अग्रहरि, मो. सिराज, ज़ीशान अहमद, अनुज वर्मा, रमन हरलालका आदि उपस्थित रहे।