मॉरीशस में पहली बार होगा छठ पूजा का भव्य आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

मॉरीशस में पहली बार होगा छठ पूजा का भव्य आयोजन

मॉरीशस। अपने भारतवर्ष से जाकर मॉरीशस में बसे प्रवासी भारतीयों द्वारा पहली बार छठ पूजा का भव्य आयोजन होगा। पूर्वांचल कम्युनिटी ग्रुप द्वारा आयोजित बैठक में छठ पूजा के आयोजन से संबंधित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और आयोजन की जिम्मेदारियाँ भी निर्धारित की गईं।

कम्युनिटी ने घोषणा करते हुए बताया कि मॉरीशस में पहली बार छठ पूजा 2025 का आयोजन बड़े ही पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित यह पावन पर्व प्रकृति, अनुशासन, शुद्धता और कृतज्ञता का प्रतीक है जिसे अब मॉरीशस की पावन धरती पर भी उसी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

पत्र—प्रतिनिधि इं. आरके जायसवाल से बातचीत में कोषाध्यक्ष निशांत शेखर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि खरना का आयोजन ब्रिंदावन सार्वजनिक मंदिर, पाल्मा रोड, क्वात्र बॉर्न में सामूहिक रूप से किया जाएगा जबकि अर्ध्यदान का आयोजन फ्लिक एन फ्लैक बीच पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मॉरीशस में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए यह गर्व और आस्था का क्षण है, क्योंकि यह चार दिवसीय पर्व न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी देता है।

समुदाय ने सभी श्रद्धालुओं, परिवारों और शुभचिंतकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है, ताकि इस प्रथम छठ पर्व को एकता, भक्ति और उत्सव का प्रतीक बनाया जा सके। पूर्वांचल कम्युनिटी ग्रुप ने इसे भारतीय संस्कृति के गौरव के रूप में वर्णित किया है जो न केवल प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ता है, बल्कि मॉरीशस में प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक एकता का सशक्त संदेश भी देता है।

उन्होंने आगे बताया कि समूह में लगभग 100 सक्रिय सदस्य हैं जो मिलकर अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को जीवित रखने के लिए कार्यरत हैं। छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है तथा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे नई पीढ़ी अपनी विरासत को समझ सके और उससे जुड़ सके। हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और त्यौहारों का संरक्षण एवं प्रसार करना है। ऐसा करते हुए हम न केवल अपनी जड़ों और पूर्वजों से जुड़े रहते हैं, बल्कि मॉरीशस की समृद्ध बहुसांस्कृतिक समाज में अपनी संस्कृति को गर्व के साथ साझा भी करते हैं।

बैठक में अध्यक्ष मेधा गुजाधुर, उपाध्यक्ष अमृता राज, सचिव डॉ. पी.के. झा, कोषाध्यक्ष बिनीता शेखर, निशांत शेखर सहित तमाम भारतीय उपस्थित रहे।



ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!